देव भूमि कुल्लू

देवी-देवताओं की घाटी कुल्लू में आप का स्वागत है I
THE VALLEY OF DITIES KULLU WELCOMES YOU.


Monday, August 30, 2010


बिजली महादेव को पॉलीथीनमुक्त करने का अभियान सफल...
कुल्लू : त्रिनयनम युवक मंडल अखाड़ा बाजार ने कहा कि बिजली महादेव को पालीथीनमुक्त करने का अभियान सफल रहा है। युवक मंडल की पर्यावरण जागरूकता समिति के प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं की संख्य...ा अधिक होने से बिजली महादेव परिसर व जंगल में पॉलीथीन व प्लास्टिक की भरमार हो जाती है। इसे देखते हुए युवक मंडल ने बिजली महादेव में जनजागरूकता व सफाई अभियान चलाया। इसमें छोटे बच्चों व लंगर लगाने वाले लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

युवक मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि अभियान पूर्णतया सफल रहा है। करीब 95 प्रतिशत पॉलीथीन व प्लास्टिक विभिन्न संस्थाओं द्वारा वैज्ञानिक तरीके से इकट्ठा किया गया। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए रोटरी क्लब, शिवा युवक मंडल सरवरी, स्काउड एंड गाइड व एनएसएस के स्वयंसेवियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि एकत्रित किए गए पॉलीथीन व प्लास्टिक को नगर पालिका के माध्यम से रिसाइकलिंग के लिए भेजा जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि युवा जिले के सभी मंदिरों के सौदर्यीकरण में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व पॉलीथीन जंगलों के लिए कैंसर के समान है। युवाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने युवक मंडल को पौधरोपण के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। युवक मंडल की वरिष्ठ एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में भी युवक मंडल पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों में सहयोग देता रहेगा।

No comments:

Post a Comment